Visitors online: 003

ऑडी ने भारतीय बाजार में उतारी ए-6 मैट्रिक्स

Home » Headlines

लक्जरी कार बनाने वाली जर्मनी की कंपनी ऑडी ने आज पेट्रोल से चलने वाली सेडान ए-6 मैट्रिक्स 35 टीएफएसआई बाजार में उतारी जिसकी दिल्ली के शोरूम पर कीमत 52.75 लाख रूपये है। कंपनी की योजना अगले साल की पहली तिमाही तक भारत में अपने सभी मौजूदा मॉडलों का पेट्रोल संस्करण पेश करने की है।

कंपनी के इस नए मॉडल में कई नए फीचर जैसे कि सात स्तरीय गति ट्रांसमिशन और एक आधुनिक इंफोटेनमेंट प्रणाली लगाई गई है। कंपनी के भारतीय परिचालन प्रमुख जो किंग ने एक बयान में कहा कि इस कार के साथ हम भारत में स्मार्ट लक्जरी कार चाहने वालों तक पहुंच बनाना चाहते हैं और उन ग्राहकों की भी मांग पूरी करना चाहते हैं जो पेट्रोल संस्करण में ढेर सारे फीचरों से लैस कार चाहते हैं।


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links